कोडरमा: कोडरमा स्टेशन रोड पर भटका सफेद उल्लू, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
झुमरीतिलैया के स्टेशन रोड क्षेत्र में उस समय लोगों की नजरें थम गईं, जब सफेद रंग का एक उल्लू भटक कर लोहानी गली के बाहर आकर बैठ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता के साथ उल्लू का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने विशेष सावधानी बरती ताकि उल्लू को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे।