झांसी: ₹60 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर लूट करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 2 के पैर में लगी गोली, 4 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Aug 20, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाह गांव के पास झांसी शिवपुरी हाईवे पर मनी ट्रांसफर की दुकान से कार सवार लोग 60 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बाद 60 हजार रुपए लूट कर भाग गए थे दुकानदार ने पकड़ने की कोशिश करी तो उसे कार से करीब 250 मीटर तक घसीटते ले गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।