कायमगंज: नवाबगंज थाना परिसर में डीएम और एसपी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए विभिन्न प्रजाति के पौधे
नवाबगंज थाना परिसर में डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल पर विशेष बल दिया। डीएम ने इस दौरान कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की मांग हैं।