दादरी: ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक आई सामने, भीषण जाम में फंसा रहा मुख्यमंत्री का काफिला
ग्रेटर नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला लंबे समय तक भीषण जाम में फंसा रहा। वहीं घटना को संज्ञान में लेकर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अब जांच के आदेश दिए हैं। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी।