दादरी: सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सूने पड़े घरों में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को FNG सर्विस रोड से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने बुधवार को सूने पड़े घरों में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक क्षतिग्रस्त तिजोरी, नगदी, एक स्कूटी व अन्य सामान बरामद हुआ है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से पिंटू व अशोक के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।