दादरी: नोएडा के सेक्टर-62 के समीप तड़के पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से 2 शातिर लुटेरे हुए घायल
नोएडा के सेक्टर-62 के समीप बुधवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो शातिर लुटेरे घायल हो गए, वहीं अन्य बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशों की पहचान मूल रूप से सादिक व दीपक के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से लूटे हुए 5 मोबाइल, नगदी, 2 अवैध तमंचे, 1 बाइक व 1 बैग बरामद हुआ है।