भीलवाड़ा: 72 वर्षीय बुजुर्ग यशवंत पारीक की गुमशुदगी से समाज में रोष, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन और एसपी को सौंपा ज्ञापन
शहर के शास्त्री नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग यशवंत पारीक के पिछले चार दिनों से लापता होने के मामले में अब सामाजिक आक्रोश गहराता जा रहा है। श्री भीलवाड़ा जिला पारीक परिषद के बैनर तले मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे समाजजनों ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।