प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक - 31/8/26
जिला - जमुई
=========
नव नियुक्त उप विकास आयुक्त ने प्रस्तावित जीविका दीदी हाट स्थल का किया निरीक्षण
==============
आज दिनांक 31 अगस्त 2026, सोमवार को जमुई जिले की नव नियुक्त उप विकास आयुक्त महोदया श्रीमती शिप्रा विजय चौधरी के द्वारा झाझा बस स्टैंड स्थित एसजीएसवाई (SGSY) भवन का निरीक्षण किया गया।
ज्ञात हो कि यह स्थल जीविका दीदी हाट के लिए प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी महोदया ने पूरे परिसर का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खासकर उन्होंने इस स्थल की साफ-सफाई, मरम्मत एवं बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर डीपीआरओ श्री बीरेंद्र कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री संजय कुमार सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Jamui, Bihar | Sep 1, 2026