प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
31 अगस्त 2026
जमुई: समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026- 27 की जून तिमाही की जिला स्तरीय परामर्श दात्री और समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को प्रारंभ करते हुए प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग कोषांग सह महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जमुई के द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशकों का विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इसके बाद चालू वित्तीय वर्ष 2026- 27 की प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं पर गहन मंथन शुरू हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026- 27 की वार्षिक साख योजना (ACP) के लक्ष्यों और जमा - साख अनुपात (CD RATIO) की वर्तमान स्थिति की व्यापक स्तर पर समीक्षा की गई। वर्तमान में जिले को निर्धारित एसीपी लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 14.91% है। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले प्रमुख घटकों जैसे किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की प्रगति और ऋण वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त गव्य विकास योजना एवं PMFME के तहत बैंकों को भेजे गए रन आवेदनों के निष्पादन पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिले के साख- जमा अनुपात (CD RATIO) को राज्य और देश के औसत अनुपात के बराबर लाने के प्रयास के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वर्तमान में राज्य के साख -जमा अनुपात (CD RATIO) की उपलब्धि 56.9% की अपेक्षा जिले की साख जमा अनुपात उपलब्धि 48.54 है, जो कि पिछली तिमाही की अपेक्षा मात्र 0.58%अधिक है। इसके लिए सारे बैंकों को निर्देश दिया गया कि वे सरकार प्रायोजित योजनाओं में विशेष दिलचस्पी लेकर अधिक से अधिक योग्य जरूरतमंद लोगों को ऋण निर्गत करें।
नीलम पत्रवाद पर समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वह हर माह में 2 दिन अवश्य ही रजिस्टर 9 एवं 10 का मिलान कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा बैंकों से संबंधित नीलम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से किसी भी प्रकार के लंबित वसूली के प्रकरण में तेजी लाते हुए निष्पादन सुनिश्चित करें।
वर्तमान में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्रदान करना है। इसके लिए बैंको के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदकों का ऋण स्वीकृत करना प्रमुख लक्ष्य है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग के कानीय अभियंताओं को निदेश दिया गया कि वे क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों का आवेदन सृजन कर बैंकों को भेजना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस लाभप्रद योजना का लाभ मिल सके।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSeti) द्वारा प्रशिक्षित स्वरोजगारियों को ससमय वित्त पोषण का लाभ प्रदान करने की बात कही गई ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त , उपर समाहर्ता , जिला परिवहन पदाधिकारी, आरबीआई के एल डी ओ, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक , डीसीएलआर सहित सभी बैंकों के प्रबंधक एवं बैंकों से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
11 views | Jamui, Bihar | Aug 31, 2026