भीलवाड़ा: राष्ट्रीय पल्स पोलियो महा अभियान के तहत शहर में जागरूकता रैली निकालकर लक्षित बच्चों को दवा पिलाने का दिया गया संदेश
भीलवाडा। पल्स पोलियो अभियान के तहत आमजन में जन चेतना जागृति व अभियान को सफल बनाने को लेकर शहर में शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को अपने 0 से 5 वर्ष तक के छोटे-छोटे बच्चों को पोलियो रविवार के दिन पोलियो बूथ पर ले जाकर अधिकाधिक संख्या में दवा पिलाने का संदेश प्रसारित किया गया।