कायमगंज: शोभायात्रा से बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कायमगंज में चाउमीन विक्रेता ने खीर का लालच दिया
कायमगंज में महाकाल की शोभायात्रा के दौरान 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेंद्र उर्फ पेटू गांव में चाउमीन का ठेला लगाता है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।बजरिया रामलाल निवासी जितेंद्र शर्मा की बेटी मानसी सोमवार को अपनी दादी के साथ नगर में निकली शोभायात्रा देखने आई थी।