भिंड नगर: शासकीय आईटीआई परिसर में “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026” का शुभारंभ, कलेक्टर ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया
मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026” का जिला स्तरीय शुभारंभ शुक्रवार की रोज दोपहर करीब 1 बजे शासकीय आईटीआई परिसर में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर भि