साहिबगंज: लालबथानी चबूतरा टोला में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी चबूतरा टोला में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जहां इस मारपीट की घटना में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उधर मारपीट मामले को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया है मगर अब तक पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।