साहिबगंज: एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की बैठक
एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में रविवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण गोष्टी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। जहां बैठक के दौरान पिछले माह में दर्ज हुए कांडों की समीक्षा करते हुए उसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया। वही लोकसभा चुनाव को देखते क्षेत्र में चौकसी बरतने का निर्देश जारी किया।