बीसलपुर: मीरपुर गांव में बंद पड़े मकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान किया चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
बीसलपुर के ग्राम मीरपुर निवासी रहमत हुसैन गांव में पुश्तैनी मकान है वह अपने परिवार सहित पूरनपुर रहे रहे हैं। वहीं उनके बेटे की पत्नी आमरीन अपने मायके में रह रही थी, आमरीन जब शनिवार सुबह अपने बंद पड़े मकान पर झाड़ू पोछा करने गई तो उसने देखा कि उसके घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है व कमरों के तले टूटे हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।