बीसलपुर: ₹50 हजार व सोने के आभूषण लेकर युवती प्रेमी के साथ हुई फरार, एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चार पर दर्ज किया मुकदमा
बरखेड़ा थाने में एसपी के आदेश पर शनिवार को दर्ज मुकदमे में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी पुत्री पीलीभीत अपनी बहन के यहां जाने की बात कह कर 29 जनवरी को सुबह 11:00 बजे कह कर निकली थी। जो पीलीभीत नहीं पहुंची, शक हुआ कि शिवम उसकी पुत्री को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसके बाद पीड़िता शिवम के घर गई तो शिवम के परिजन संतोष, सर्बेश, सरोज ने मारपीट की।