बीसलपुर: घर के दरवाजे पर आग ताप रही महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़, बिलसंडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बिलसंडा थाने में दर्ज मुकदमे में महिला ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर आग ताप रही थी। तभी गांव का दिनेश उसके पास आकर बैठा और अश्लील हरकतें कर पीड़िता को पताई पर पटक कर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के चीखने चिल्लाने पर उसकी सास व अन्य पड़ोस के लोग आ गए जिनको देखकर युवक मौके से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया।