बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मार्गों पर हुए दो सड़क हादसों का मुकदमा दर्ज कर मामले की शुरू की जांच
बरखेड़ा के ग्राम पतरसिया निवासी प्रवीण ने कहा कि उसके दादा दोदराज गांव में स्थित धर्म कांटे के सामने बैठे थे तभी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके अलावा ग्राम कासिमपुर निवासी गंगा प्रकाश के डनलप में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर देने व डनलप के एक भैंसे को टक्कर मार कर एक भैंसे को मार देने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।