बरेली: भोजीपुरा थाने में भ्रष्टाचार के आरोपी दरोगा और प्रधान पर एफआईआर दर्ज, रिश्वत लेते वायरल हुआ था वीडियो
एसएसपी अनुराग आर्य के लगातार एक्शन के बावजूद बरेली पुलिस में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है।एसएसपी के आदेश पर धौरा टांडा चौकी इंचार्ज और प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है रिपोर्ट दर्ज होते ही दरोगा वहां से फरार हो गया।रविवार को सोशल मीडिया पर धौरा टांडा के चौकी इंचार्ज संजीव यादव का रिश्वत वीडियो हुआ था वायरल।