बरेली: फाइक एंक्लेव के रहने वाले व्यक्ति को दबंगों ने मामूली कहासुनी पर जमकर पीटा,मामले की पुलिस से शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र फाइक एंक्लेव के रहने वाले शाहनवाज ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया, कि वह बीसलपुर स्थित होटल पर खाना खा रहा था।वहां बैठे कुछ लोग शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर दबंग ने उसे पर जानलेवा हमला बोल दिया,जिसमें वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।