पीरो: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा के बयान पर पीरो में गरमाई राजनीति, जगदेव बाबू तक पहुंची बयानबाजी
Piro, Bhojpur | Jun 29, 2026 पीरो में उस वक्त सियासी तूफान खड़ा हो गया जब पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ने भरत तिवारी को लेकर विवादित बयान देते हुए “कुत्ता-बिल्ली” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। सोमवार की दोपहर 12:00 के करीब इस बयान के सामने आते ही इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और देखते ही देखते मामला राजनीतिक संग्राम में तब्दील हो गया।