भिंड नगर: पुरा डूमना गांव में मामूली बात पर युवक ने वृद्ध महिला से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिण्ड के उमरी थाना इलाके के पुरा डूमना गांव में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवक ने युवक ने वृद्ध महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज सोमवार के रोज दोपहर 2 बजे उमरी थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है