बांसवाड़ा: सुरपुर गांव में घर में फांसी के फंदे से लटके मिले युवक की मौत के मामले में केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरपुर गांव में एक युवक लोकेन्द्रसिंह पुत्र नटवरसिंह जाति राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी सुरपुर अपने ही घर मे फंदे से लटका हुवा मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजन राजेंद्रसिंह पुत्र शंकरसिंह की रिपोर्ट पर शव का पीएम कराकर मर्ग दर्ज कर शव को परिजनों सुपुर्द किया गया है। जांच शुरू कर दी है।