बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र स्थित रविन्द्र ध्यान आश्रम के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई
सदर थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक कार के अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गई और पास ही की दीवार से जा टकराई। गनीमत रही की हादसे में कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, कार में सवार कैमरामैन कि टिम किसी शादी समारोह में फोटोग्राफी करने के लिए जा रहे थे।