बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर के वीसी रूम में जनसुनवाई का आयोजन, 17 प्रकरणों में परिवादियों की समस्याओं को सुना गया
सम्पर्क समाधान की जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार दोपहर 2:30 बजे डीओआईटी कार्यालय के वीसी कक्ष में जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में हुई । जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए 17 प्रकरणों में परिवादियों की समस्याओं को तसल्ली से सुना और संबंधित अधिकारियों से समस्या की वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए समाधान के निर्देश दिए।