बांसवाड़ा: माकोद गांव में महाकालेश्वर महादेव और मर्कटेश्वर हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 6 मई से, बैठक कर तैयारियां शुरू
माकोद में स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर व मर्कटेश्वर हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व गंगाजल कलश यात्रा का तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 6 मई से 8 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारीयों को लेकर सर्व समाज के ग्रामीणों ओर से मंदिर प्रांगण में गुरुवार शाम 4 बजे बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में गजराज सिंह सयावत, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।