बांसवाड़ा: बोरवट गांव में अज्ञात पिकअप की टक्कर से युवक हुआ घायल, परिजनों ने थाने में दर्ज कराया केस
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरवट गांव में अज्ञात वाहन पिकअप की टक्कर से युवक घायल होने के मामले मे सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पंकज पिता डामोर निवासी रखो थाना कालिजार ने रिपोर्ट देकर बताया कि अज्ञात वाहन पिकअप चालक ने गपलत पूर्वक लाकर उसे टक्कर मार दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।