फरीदाबाद: सेक्टर 21 C में सफेदी का काम कर रहा युवक दूसरी मंजिल से गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल बीके अस्पताल से दिल्ली किया रेफर
फरीदाबाद के सेक्टर 21C में सफेदी का काम कर रहा युवक अचानक से मकान की दूसरी मंजिल से गिर गया । जिसके चलते उसके दोनों पैरों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई। चोट लगने के बाद उसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे बीके अस्पताल में इलाज सम्भव ना होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया