फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले मतदाताओं के अधिकारों को शास्त्र बनाने के लिए केवाईसी एप मददगार जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के फेस्टिवल में मतदाता सर्वोपरि होता है।वहीं मतदाताओं को सशक्त बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने तकनीक के युग में बड़े सराहनीय कदम उठाए हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत हों,इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट)एप की शुरुआत की है