फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा- मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए किए गए हैं पुख़्ता इंतज़ाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस के मौके पर गर्मी की अधिकता रहने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत हीट वेव से बचाव के लिए भी मतदान केंद्रों पर प्रबंध किये गये हैं।उन्होंने मतदाताओं का भी आह्वान किया कि वे सुबह जल्दी आकर वोट डाल सकते हैं। क्यू मैनेजमेंट ऐप भी लॉन्च किया गया है,जिसकी सहायता से मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की लाइन की जानकारी ले सकते है