फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 91 में जमीन देने के नाम पर की ठगी पुलिस जांच में जुटी
जमीन देने के नाम पर एक करोड़ 96 लाख रुपये ठग लिए गए। सेक्टर-91 के संजय शर्मा ने बताया कि समीर व साबिर उनके पिता के जानकार थे। दोनों ने 2019 में उनसे संपर्क किया। बताया कि उनके जानकार यासिन व आस मोहम्मद की ददसिया में जमीन है। इस जमीन पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पलवली से लोन है। इसके बाद एक करोड़ 78 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हो गया।