महरौनी: ग्राम चकौरा में मामूली वाद विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकोरा में मामूली वाद विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके चलते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट के दौरान लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए रविवार दोपहर के समय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।