सहारनपुर: देहात कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन सवेरा के तहत नहर पटरी के खंडहर से एक नशा तस्कर गिरफ्तार, 130 ग्राम चरस बरामद
सहारनपुर की कोतवाली देहात पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 130 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने हलालपुर से मंशापुर की तरफ जाने वाली नहर पटरी के किनारे स्थित खंडहर से आरोपी अक्षय उर्फ नंदू पुत्र सुरेश सैनी को गिरफ्तार किया।