पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक निखिल दास के द्वारा जिला अंतर्गत बंद हुए पांच पत्थर खनन पट्टों का भौतिक निरीक्षण किया गया। बंद हुए सीटीएस इंडस्ट्रीज के 2 क्षेत्र, ट्रस्टलाइन माइनिंग एंड मिनरल, एक्सहार करीम और ट्रस्ट लाइन डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड के 1-1 खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।