गुना: नेशनल हाईवे 46 के बिलोनिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाल बाल बचे तीन लोग कैंट थाना में मामला दर्ज
Guna, Guna | Jun 19, 2026 गुना कैंट थाना के नेशनल हाईवे 46 के बिलोनिया पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। 19 जून को दर्ज मामले में फरियादी दिव्यांशु श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया, शाम करीब 6:45 बजे शिवपुरी के बदरवास से माता-पिता के साथ गुना फुलवारी कॉलोनी घर आ रहे थे। ट्रक ने टक्कर मार दी घसीटे से ले गया। गाड़ी के दोनों गेट और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।