वैर: भुसावर रोड पर नगर पालिका के चुंगी भवन को भूमाफियाओं द्वारा तोड़ने का मामला, SDM को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग
गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा वैर के भुसावर रोड पर नगर पालिका के चुंगी के भवन को विगत रात्रि भू माफियाओं द्वारा जेसीबी से रात्रि में तोड़ दिया गया जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों ने एसडीम के नाम कार्यालय में ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के जरिए बताया गया है कि भूमाफियाओं द्वारा किए गए कृत्य को लेकर जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है।