गंगरार: गंगरार में एमडीएमए जब्ती मामले में फरार तीन आरोपियों पर ₹10,000 का इनाम घोषित
चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ा कदम उठाया गया है। गंगरार थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को पकड़ी गई एमडीएमए पाउडर की जब्ती के मामले में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।