बांसगांव: गगहा थाना पुलिस ने गोबरहिया मोड़ के पास से दो ट्रक चाइनीज लहसुन बरामद कर कस्टम विभाग को सौंपा
गोरखपुर जनपद की गगहा थाने की पुलिस ने गोबरहिया मोड के पास से दो ट्रक चाइनीज लहसुन को बरामद किया है। बतादे गगहा पुलिस को किसी मुखबिर से सूचना मिली की गोरखपुर से बड़हलगंज की तरफ जा रही दो ट्रक में चाइनीज लहसुन है। गगहा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गोबरहिया मोड़ के पास चेकिंग शुरू कर दी और चाइनीज लहसुन लदी दोनों ट्रक को कब्जे में लेकर थाने चली गयी।