डॉ. विजय पटेल के तबादले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानांतरण आदेश क्रमांक 591 के अनुसार डॉ. पटेल को बड़वानी से खरगोन जिला चिकित्सालय भेजा गया था, लेकिन न उन्होंने वहाँ ज्वाइन किया और न ही बड़वानी से रिलीव हुए। इसके बावजूद, नया प्रशासनिक आदेश जारी कर उन्हें राजपुर का ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) नियुक्त किया।