सूरतगढ़: मासूम को जिंदा दफनाने का प्रयास, पिता और दादा को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, संदेह था किसी और का पुत्र होने का
सूरतगढ़ में 17 मार्च 2022 को मानकसर के पास रेत के टीलों में 8 वर्षीय बालक को जिंदा दबाकर मारने के प्रयास के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने पिता श्रवण चौधरी व दादा रामराशी चौधरी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है। यह जानकारी अपर लोक अभियोजक संजय सोढा ने शाम के समय दी।