राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी मेवाड़ को पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने परम्परा अनुसार दी पुष्पांजलि
उदयपुर.दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ के देवलोकगमन पर देश के गणमान्यजनों एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने राजसी परम्परा अनुसार राजमाता को श्रद्धासुमन पुष्पांजलि अर्पित कर श्रीजी हुजूर डॉ. लक्षराज सिंह मेवाड़ एवं समस्त मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या से पूर्व राजपरिवार सदस्य यतीन्द्र मोहन प्रताप जी मिश्र, संतरामपुर से परंजयादित्य सिंह कृष्णकुमार सिंह जी, कच्छ गुजरात से युवराज प्रताप सिंह जी जडेजा, मारवाड़ से मानवजीत सिंह जी रायपुर आदि के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान से क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर राजमाता साहिबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने राजमाता साहिबा विजयराज कुमा�
Badgaon, Udaipur | Sep 21, 2026