पटना ग्रामीण: मालसलामी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पटना सिटी SDPO 2 ने दी जानकारी
पटना के मालसलामी थानांतर्गत अवैध हथियार का प्रदर्शन कर क्षेत्र में भय उत्पन्न करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दीदारगंज टोल प्लाजा के पास एक ढाबे के समीप छापामारी कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया।