अशोक नगर: नवविवाहित महिला की संदिग्ध मौत, गर्दन पर चोटें, परिजनों ने हार्ट अटैक बताया, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पिपरोद आलम गांव की 24 वर्षीय पायल पति राजकुमार चंदेल को शनिवार रात 8 बजे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की गर्दन पर चोट के निशान होना बताया गया है।