धौलपुर: नाबालिग बालिका ने की खुदकुशी, पीड़िता की मां ने हत्या का आरोप लगाया
पुराना शहर धौलपुर के फूटा दरवाजा इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। तनीषा पुत्री वीरू निवासी फूटा दरवाजा ने खुदकुशी की है। घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है। लड़की की मां ममता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि दो दिन पहले उनकी बेटी ने पड़ोसियों झम्मन और अमन को गाली-गलौज करने से मना किया था। इसी बात से न