धौलपुर: जिला कारागार में 2 माह से बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
जिले की जिला कारागार में बीते दो महीनों से भरण-पोषण मामले में बंद कैदी की मंगलवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला कारागार अधिकारी शैलेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान महावीर पुत्र कन्हैयालाल के रूप में हुई है, जो पिछले दो माह से भरण-पोषण के एक मामले में