धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली, दिए निर्देश
बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओं की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट धौलपुर के सभाकक्ष में हुआ। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की नियमित आपूर्ति सुचारू रखने एवं मौजूदा कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों के खिलाफ नियमित