रायसेन: रायसेन में पेयजल व्यवस्था को लेकर वाटर प्लांट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Raisen, Raisen | May 27, 2026 रायसेन शहर में बढ़ती पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं विधायक प्रतिनिधि श्री जमुना सेन ने स्थानीय वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को पेयजल की किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस उद्देश्य से जल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।