पयागपुर: पयागपुर में तहसील समाधान दिवस में शामिल हुए एसपी व मुख्य विकास अधिकारी, सुनी समस्याएं
पयागपुर तहसील मे शनिवार दोपहर 1बजे आयोजित समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील में उपस्थित रहकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।