राजनांदगांव: तुमड़ीबोड़ चौकी पुलिस ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया,पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।