सिहोरा: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिहोरा तहसील में गुरु चरणों में उमड़ेगी आस्था
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को सिहोरा एवं आसपास के आश्रमों और मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहेगा। श्रद्धालु अपने गुरु का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा भंडारों में प्रसाद ग्रहण करेंगे। प्रमुख आश्रमों में आयोजन भरभरा, भाटिया आश्रम में परम पूज्य 1008 बनवारी दास महाराज का पूजन होगा।